क्या बच्चे बहुत तेजी से बढ़ सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 09:38

Kids Health: बच्चों को खिलाएं ये 5 सुपर फूड्स, तो तेजी से बढ़ेगी लंबाई :-

​दूध

दूध हर बच्चे का पहला आहार होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर के विकास में मदद करता है। बचपन से ही बच्चों को पर्याप्त दूध पिलाने से उनकी लंबाई बढ़ती है और बोन मास एवं बोन डेंसिटी का भी बेहतर विकास होता है।

​​पत्तेदार सब्जियां-

बच्चों के शारीरिक विकास के लिए पत्तेदार सब्जियों का सेवन बेहद जरूरी है। इन सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में माइक्रो न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करते हैं और बच्चों की लंबाई बढ़ाने में मदद करते हैं।

​मीट-

बच्चों की हड्डियों और मांसपेशियों के विकास के लिए मीट बहुत फायदेमंद है। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और बच्चों को बीमारियों से बचाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, मीट खाने से बच्चों की लंबाई तेजी से बढ़ती है।

​अंडे-

अंडा बच्चों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। एक रिसर्च के अनुसार, लगातार 6 महीने तक हर रोज दो अंडे खाने से बच्चों की लंबाई बढ़ती है।

​फल और जूस

फलों में कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, विटामिन सी सहित विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बच्चों को बीमारियों से बचाते हैं और शारीरिक विकास में मदद करते हैं। रोजाना फल और जूस का सेवन करने से बच्चों की लंबाई में वृद्धि होती है।

इस तरह बच्चों को बचपन से ही दूध, फल, सब्जियां और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आहार खिलाने से बेहतर शारीरिक विकास होता है और लंबाई भी बढ़ती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info